UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड ने बताया अगले साल कब होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 2022 में होने वाली 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के बारे में भी बताया गया है
परीक्षाएं 19 अक्टूबर 2022 से शुरू होंगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने नये शैक्षणिक सत्र 2021-22 कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में यूपी बोर्ड (UP Board) के स्कूल्स में कक्षाएं शुरू होने से लेकर, मिड टर्म एग्जाम्स और बोर्ड एग्जाम्स तक की डीटेल दी गई है। बताया गया है कि 2022 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (UP Board 10th 12th Exams 2022) कब होंगी |
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने बताया है कि इस साल मासिक परीक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ली जाएंगी। इन एग्जाम्स में मल्टीच्वाइस क्वेश्चंस यानी बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। इन परीक्षाओं में स्टूडेंट्स को जो भी मार्क्स मिलेंगे, उनकी डीटेल संबंधित स्कूलों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
कब होगी बोर्ड परीक्षा
इस कैलेंडर के अनुसार, उत्तर प्रदेश में हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं मार्च 2022 में प्रस्तावित हैं। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो अगले साल यूपी बोर्ड एग्जाम्स (UP Board Exams 2022) मार्च में ही लिये जाएंगे। लेकिन कोरोना के कारण हालात बिगड़ने पर इसमें बदलाव किया जा सकता है।